CG ब्रेकिंग : नगर पालिका अध्यक्ष संतू लाल सोनकर पर गिरी गाज, राज्य सरकार ने किया बर्खास्त….

0
187

1 दिसम्बर, रायपुर। राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष संतूलाल सोनकर को बर्खास्त कर दिया है। सोनकर पर बग़ैर कार्य कराए तेरह लाख रुपए भुगतान का आरोप है जो राज्य सरकार ने जाँच में सिद्ध पाया है। संतुराम पेशे से शिक्षक थे। वे भाजपा जॉइन करने के लिए नौकरी छोड़ दिये। फिर नगरपालिका अध्यक्ष चुने गये। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर ने अपनी सफाई में जो साक्ष्य प्रस्तुत किए थे।

उन्हें उत्तरदायी ना मानते हुए मामले की जांच कर नगर पालिका अध्यक्ष पद से बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे 13 लाख के नाली घोटाला मामले में नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर काफी दिनों से फरार चल रहे थे। उसके बाद उन्होंने अपने आप को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया था। जिससे न्यायालय द्वारा उन्हें जेल भेजा जा चुका है।

मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष के पद से बर्खास्तगी के बाद अब दोनों पार्टी के दावेदार सक्रिय नजर आ रहे हैं सभी दावेदार अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर नगर पालिका अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो चुके हैं।