पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को जिताने नांदगांव की महिला कांग्रेस ने झोंकी ताकत, हेमा देशमुख ने कहा- क्षेत्र में भाजपा के खिलाफ जबरदस्त रोष, प्रदेश में बन रही कांग्रेस की सरकार

0
77

राजनांदगांव। पीसीसी चीफ भूपेश बघेल पाटन विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। भूपेश बघेल के लिए चुनाव प्रचार करने राजनांदगांव महिला कांग्रेस की टीम रविवार को पाटन पहुंच गई। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हेमा देशमुख और पार्षद दुलारी साहू के साथ महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ता पाटन क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। जहां उन्होंने लोगों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील की।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हेमा देशमुख ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लहर है। यह लहर हमें पाटन क्षेत्र में भी देखने को मिली। पाटन के लोगों ने कहा कि 15 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इससे जनता त्रस्त हो गई है। इन 15 सालों में सिर्फ भाजपा नेताओं का ही विकास हुआ है। प्रदेश की जनता अब भी छोटे-छोटे काम के लिए भटकना पड़ रहा है। कांग्रेसी पार्षद दुलारी साहू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। राजनांदगांव जिले के अलावा सभी सीटों में कांग्रेस की लहर है। लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त माहौल है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here