अमित शाह होंगे देश के नए गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा, निर्मला सीतारमण संभालेंगी देश का खजाना, देखिये पूरी लिस्ट किन मंत्रियों को कौन-सा भाग मिला…

0
113

31 मई 2019, नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। पहली बार मंत्री बने अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री और एस जयशंकर को विदेश मंत्री बनाया गया है। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री बनाया गया है। गुरुवार शाम को मोदी मंत्रिमंडल में 24 कैबिनेट मंत्री, 09 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ ली है। जिसके बाद आज विभागों का बंटवारा किया गया है।

नितिन गडकरी को एक बार फिर से परिवहन मंत्री बनाया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि और पंचायती राज मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। सदानंद गौड़ा को रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय, रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्रालय, स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय के महिला एवं बाल विकास, हर्षवर्धन को स्वास्थ्य, रमेश पोखरियाल निशंक को मानव संसाधन विकास और मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय मिला है। प्रह्लाद पटेल को पर्यटन और संस्कृति मंत्री बनाए गए हैं। रेणुका सिंह को आदिवासी कल्याण राज्यमंत्री बनाया गया है।

देखिये पूरी लिस्ट –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here