आज से नौतपा शुरू… छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… कई हिस्सों में 42 डिग्री से ऊपर तापमान जाने की संभावना..

0
86

रायपुर। आज से नौतपा शुरू हो चुका है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चले जाने के साथ ही छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस सप्ताह के 27 मई तक तापमान 44 डिग्री के पार जाने की संभावना है। रविवार को गया का मई महीने का अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शनिवार को गया का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस था। आज के मौसम की बात करें तो रायपुर में सुबह 11 बजे 41 डिग्री, दुर्ग में 41 डिग्री, बस्तर- जगदलपुर 37 डिग्री, राजनांदगांव 41 डिग्री है। दोपहर 12 बजे के बाद तापमान में और बढ़ोत्तरी होगी।

केंद्रीय मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के छिटपुट क्षेत्रों में भी अगले तीन-चार दिनों के दौरान भी लू चल सकती है। लू की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस हो और सामान्य तापमान में वृद्धि 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक हो।