दंतेवाड़ा उपचुनाव से पहले नक्सली घटना.. नक्सलियों ने ग्रामीण का किया मर्डर.. शव के पास फेंके पर्चे..

0
55
murder

दंतेवाड़ा 19 सितंबर, 2019। विधानसभा उपचुनाव से पहले नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने दहशत फैसले एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। हत्या करने के बाद ग्रामीण के शव को नक्सलियों ने सड़क पर फेंक दिया है। शव के साथ नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं। पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या करने की बात नक्सलियों ने पर्चों में कही है।

बता दें कि चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस और बीजेपी के कई आला नेता फिलहाल दंतेवाड़ा में मौजूद हैं। इस बीच नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पेरपा इलाके का ये पूरा मामला है।

  • बुधवार रात टिकनपाल गांव के रहने वाले एक ग्रामीण को नक्सली घर से उठाकर ले गए थे।
  • फिर हत्या कर उसके शव को सड़क पर फेंक दिया।
  • शव के पास नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है।
  • नक्सलियों ने ग्रामीण पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाय है।
  • बता दें कि कुछ ही दिनों में दंतेवाड़ा में उपचुनाव होने वाला है।
  • इससे पहले ही नक्सलियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है।
  • कुछ दिन पहले किरंदुल थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी थी।
  • हत्या करने के बाद शव को को एस्सार परियोजना के पास सड़क के बीचों-बीच फेंका दिया था।
  • शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके थे।
  • पर्चे में मृतक ग्रामीण को पुलुम पंचायत निवासी मीडियम मंजाल बताया था।
  • और उस पर भी मुखबिरी का आरोप लगाया था।