8 लाख का इनामी नक्सली ने SP और सीआरपीएफ DIG के सामने किया सरेंडर..

0
83

18 सितंबर 2019 ,बीजापुर। बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से माओवादियों के हौसले पस्त हो गए है। इसी कड़ी में आज 8 लाख के इनामी माओवादी सुधीर कोरसा ने जिले के एसपी के सामने सरेंडर किया है।

बताया जा रहा है कि नक्सली सुधीर कोरसा PLGA बटालियन नंबर 1 के कंपनी नंबर 2 का प्लाटून कमांडर था। उन्होंने सुकमा, बीजापुर और उड़ीसा के 9 बड़ी वारदातों में शामिल था। SP दिव्यांग पटेल और CRPF DIG कोमल सिंह के सामने आत्मसमर्पण किया।