बीजापुर में एरिया डोमिनेशन पर निकले जवानों पर नक्सलियों की फायरिंग, दो घायल जवान पहुंचे रायपुर, इधर 5 माओवादियों के मारे जाने की खबर..

0
91

12 नवंबर 2018 बीजापुर। पहले चरण की वोटिंग के बीच नक्सलियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की। लेकिन हमारे जवानों ने उसे पूरा होने नहीं दिया। दरअसल पामेड़ में एरिया डोमिनेशन के लिए निकले जवानों पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया है। इस हमले में दो जवान घायल हो गए। ये दोनों जवान कोबरा बटालियन के हैं। जिन्हे रायपुर लाया गया। घायल जवानों में एक इंस्पेक्टर और दूसरा कांस्टेबल है। पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए हैं।

वहीं इस मुठभेड़ में नक्सली को काफी नुकसान हुआ है। सुरक्षा बलों के जवानों ने 5 माओवादी को भी मार गिराए। मतदान के दौरान सुरक्षा बलों को मिली सफलता एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इससे पहले दंतेवाड़ा में भी आज सुबह आईआईडी ब्लास्ट किया गया था। आज सुबह मतदान होने से पहले कटेकल्याण इलाके में आईईडी ब्लॉस्ट कर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास किया तो वहीं, मतदान के केंद्र के पास तीन आईईडी भी बरामद किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here