नक्सलियों ने गढ़चिरौली में जमकर मचाया उत्पात, वन विभाग के डिपो सहित 3 जगहों पर आगजनी की घटना को दिया अंजाम…

0
66

19 मई 2019, कांकेर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों का कायराना हरकत सामने आया है। नक्सलियों ने वन विभाग के डिपो में आग लगा दी है। नक्सलियों के डर से वनकर्मी भाग खड़े हुए। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने 3 जगहों पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।

  • करीब 20 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
  • दादापुर से 7 किलोमीटर दूर कुरुंडी गांव के जंगल में आगजनी की है।
  • नक्सलियों ने क्षेत्र में दहशत फैलाने बैनर भी लगाया है।
  • जांबुलखेड़ा, रामगढ़ और कुरुंडी में नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।
  • बता दें कि गढ़चिरौली के पास ही दादापुर में पिछले दिनों नक्सलियों ने 30 वाहनों में आग लगा दी थी।
  • एक पुलिस वाहन को भी निशाना बनाया था।
  • जिसमें महाराष्ट्र पुलिस के 16 जवान शहीद हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here