DKS हॉस्पिटल में अब नई MRI मशीन की सुविधा.. स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने किया लोकार्पण.. अब कम कीमत पर करा सकेंगे एमआरआई..

0
149

रायपुर 03 अक्टूबर, 2019 स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज डीकेएस अस्पताल में अत्याधुनिक नई एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया। आधुनिक तकनीकों से लैस तीन टेसला क्षमता की इस मशीन से लोगों को काफी कम दर पर एक हजार 850 रूपए में एमआरआई की सुविधा मिलेगी। डीकेएस अस्पताल के साथ ही बाहर के मरीज भी यहां आकर एमआरआई करवा सकते हैं।

डीकेएस अस्पताल में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आज इस मशीन के शुरू होने से लोगों को काफी कम दर पर एमआरआई की सुविधा मिलेगी। इस गुणवत्ता और क्षमता की रायपुर में बहुत कम मशीनें हैं। डीकेएस अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के साथ ही बाहर के मरीज भी यहां आकर एमआरआई सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

नई मशीन के उद्घाटन के अवसर पर विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह और संचालक, चिकित्सा शिक्षा डॉ एसएल आदिले मौजूद थे।

  • शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ, सस्ता और बेहतर बनाने की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं।
  • करीब 11 करोड़ रूपए की लागत से स्थापित यह अत्याधुनिक मशीन इसी दिशा में एक कोशिश है।
  • एमआरआई मशीन का उद्घाटन करने आए सिंहदेव ने यहां इलाज के लिए पहुंचे मरीजों से बातकर उनका हाल-चाल पूछा।
  • सिंहदेव ने उनसे यहां उपचार की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।