मायके जाने को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, मना किया तो नवविवाहिता ने लगा ली फांसी..

0
83

12 जून 2019, अंबिकापुर। भाई के साथ मायके जाने से मना करने पर नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बघपतरा सीतापति बघेल पिता बिजेंद्र बघेल 26 वर्ष का विवाह दो वर्ष पूर्व भट्ठापारा मणिपुर में हुआ था। दंपती की कोई संतान नहीं है।

दोनों 3-4 दिन पहले ही अंबिकापुर आए थे। बीते दिवस सीतापति अचानक मायके जाने की जिद करने लगी, जिस पर उसके पति ने काम निपटाकर साथ चलने कहा। इसे लेकर कहासुनी की स्थिति बनी और शाम को मायके जाने के लिए वह तैयारी करने लगी इस पर पति ने एक दो दिन रुकने कहा। महिला ने अपने भाई के साथ मायके जाने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और वह मायके नही गई।

रात में 11-12 बजे सभी खाना खाकर सो गए। सुबह 6 बजे जब बिजेंद्र का नींद खुला तो उसकी पत्नी कमरे में नहीं थी। बगल का कमरा बंद देखकर वह खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नही आई। फटोर से झांककर देखा तो उसकी पत्नी फांसी पर लटक रही थी। इसकी सूचना मणिपुर पुलिस चौकी में दी गई, जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here