किसान परिवार में पैदा हुए, रामायण मंडली में कथावाचक रहे, पाउवारा से पंच बनकर शुरू किया राजनीतिक कॅरियर, अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने जा रहे ताम्रध्वज साहू

0
85

सीजी मेट्रो डॉट कॉम/रायपुर/मनोज कुमार साहू

बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के पतोरा गांव में जन्मे ताम्रध्वज साहू 2 साल की उम्र से ही बालोद के गुरूर  ब्लॉक के बासीन गांव में पले बढ़े। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा बासीन गांव से ही की। उसके बाद पूर्व माध्यमिक शिक्षा धनेली गांव में की। बाद में उन्होंने 9वीं से 11वीं तक शासकीय स्कूल दुर्ग से शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद वे साइंस कॉलेज दुर्ग में अध्ययनरत रहे। नाना जी के देहावसान हो जाने पर कॉलेज की पढ़ाई छोड़ कर साहू जी फिर बासीन चले गए। यहां वे कार्य करते रहे। फिर सन् 1975 में दुर्ग जिले के पउवारा गए। जहां पर उन्होंने कृषि कार्य करते हुए नवयुवक मंडल का गठन करते हुए अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सन् 1975 में ग्राम पउवारा से पंच का चुनाव लड़े। जिसके बाद निर्विरोध निर्वाचित भी हुए। उस समय 5 गांव का पंचायत हुआ करता था जिसमें श्री परमेश्व दाउ मातरोडीह के सरपंच थे। जिन्होंने ताम्रध्वज साहू जी की उत्कृष्ठ कार्यशैली को देखते हुए स्वयं सरपंच पद से त्याग कर साहू को सरपंच बनाया गया।

वर्तमान पद

सांसद         लोकसभा, दुर्ग 18 मई 2014 से

सदस्य         संसदीय राजभाषा समिति, नई दिल्ली

सदस्य         कोयला और इस्पात संबंधी स्थाई समिति

सदस्य         पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की परामर्श दात्री समिति, भारत शासन

सदस्य         कार्यकारिणी समिति कांग्रेस संसदीय दल, नई दिल्ली

राज्य मंत्री      छत्तीसगढ़ शासन सन् 2000 से 2003 तक

विधायक        विधानसभा क्षेत्र धमधा 1998 से 2003 तक

विधायक        विधानसभा क्षेत्र धमधा 2003 से 2008 तक

विधायक        विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा 2003 से 2013 तक

अध्यक्ष         छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ 1993 से 2001 तक

अध्यक्ष         जिला साहू संघ, दुर्ग 1990 से 1993 तक

उपाध्यक्ष       मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम, भोपाल 1989 दर्जा-राज्यमंत्री

महामंत्री        मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, भोपाल

उपाध्यक्ष       मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस, भोपाल

संगठन मंत्री     मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल, भोपाल

जिला सदस्य    20 सूत्रीय समिति दुर्ग

सदस्य         जनपद पंचायत, दुर्ग

सदस्य         सहकारी विपणन समिति किसान राइस मिल, दुर्ग 1984

अध्यक्ष         जिला रामायण सेवा समिति, दुर्ग

संगठन मंत्री     ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग

सरपंच         ग्राम पंचायत पउवारा, दुर्ग ब्लाक

पंच           ग्राम पंचायत पउवारा विकासखंड दुर्ग 1975

 

विशेष दर्जा रहा है..

  • मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल राज्यस्तरीय स्नातक प्रशिक्षण प्राप्त
  • मध्यप्रदेश सहकारी संघ भोपाल द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त
  • अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here