गले में लटकाकर डिग्री जूता पॉलिश कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता, अनोखे तरीेके से केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध…

0
67

06 मार्च 2019, रायपुर। जैसे-जैसे लोेकसभा चुनाव के दिन नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे राजनीति सियासत भी गर्म होती जा रही है। एनएसयूआई ने आज केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोला। देश में तेजी बढ़ रही बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर एनएसयूआई ने अनोखे तरीके से मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गले में डिग्रियां लटका रखीं थीं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ‘मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान पिछले पांच साल में बेरोजगारी लगातार बढ़ती रही।’

Image may contain: 8 people, shoes, crowd and outdoor

‘सरकार ने पूरा नहीं किया वादा’

  • एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि, ‘मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ के अधिक लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, जिसे पूरा करने में वो असफल रही है।’
  • एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में छ.ग की राजधानी रायपुर में बेरो़गारी के चलते राजीव गांधी चौक में आम लोगों का जूता पॉलिश किया करने का काम किया और विरोध जताया।
  • इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष भावेश शुक्ला , प्रदेश प्रवक्ता तुषार गुहा, जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, महचिव हेमंत पाल, विधानसभा अध्यक्ष हनी सिंह बग्गा, विनोद कश्यप, बब्बी सोनकर, संकल्प मिश्रा, निखिल वांजारी, जयेश तिवारी, निखिल चंद्राकर एवं अन्य साथी।

वहीं कांग्रेस ने ट्वीट कर भी विरोध जताया, बेरोजगारी ने तोड़ा मोदी राज के 2.5 साल का रिकॉर्ड, फरवरी में 7.2% पर पहुंची बेरोजगारी दर- CMIE “मोदी है तो कुछ भी मुमकिन है”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here