राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की बैठक में अफसरों ने दिया प्रेजेंटेशन, सीआर से लेकर अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा.. जानिए और क्या हुआ मीटिंग में..

0
75

रायपुर 23 जून, 2019। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की आज यहां राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य प्रशासनिक सेवा शर्तो में सुधार और ऑनलाईन सीआर सहित कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई। पांच घण्टें तक चली इस मैराथन बैठक में कई विचार विमर्श हुआ। बैठक में विभिन्न जिलों के 50 से अधिक सदस्य सम्मिलित हुए।

  • बैठक के प्रथम सत्र में सभी सदस्यों से परिचय, उद्बोधन उपरांत आम चुनाव में फील्ड अनुभव साझा किया गया।
  • राज्य प्रशासनिक सेवा संघ एवं गृह निर्माण समिति मर्यादित के पिछले वर्ष 2018-19 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
  • संचालक मण्डल में रिक्त पांच पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
  • जिसमें अपर कलेक्टर ओंकार यदु, डिप्टी कलेक्टर अंकिता गर्ग, संयुक्त कलेक्टर राजेश पात्रे, संयुक्त कलेक्टर राजीव पाण्डेय एवं डिप्टी कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह चयनित हुए।
  • शासन के माध्यम से आबंटित भूखंड के समस्त पात्र अधिकारियों को लैण्ड डेवलपमेंट प्रजेन्टेशन दिखाया गया। जिस पर सहमति व्यक्त की गई।
  • संघ के समक्ष सोशल मीडिया एवं संघ की प्रोफाइल मैनेजमेंट एवं पब्लिसिटी पर प्रस्तुति दी गई। जिसे संघ के सदस्यों ने आवश्यकता के आधार पर अंतिम रूप दिया।
  • राज्य प्रशासनिक सेवा के सदस्यों के सीईओ जनपद के कार्यकाल को निश्चित करने, एसीआर की प्रक्रिया का मानकीकरण, एसडीएम शिप में व्यवहारिक समस्याओं के निदान तथा संघ के सदस्यों के उनके व्यक्तिगत और प्रोफेशनल समस्याओं के निदान हेतु उच्च अधिकारियों और सम्मानीय जनप्रतिनिधियों से मिलकर निराकरण की रूपरेखा तैयार की गई।
  • संघ की भावी योजनाओं में रायपुर में स्थायी मेस की स्थापना, सेवाशर्तों में सुधार, ऑनलाईन सीआर प्रणाली हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
  • बैठक में अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, महासचिव सचिन भूतड़ा, उपाध्यक्ष इंद्रजीत बर्मन तथा संचालक मण्डल के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here