राहुल गांधी के कोरोना पॉजिटिव होने पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा- आप जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें, इस संकट के समय में देश को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है….

0
91

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, हल्के लक्षणों के बाद मैंने कोरोना का टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

सीएम बघेल ने ट्वीट कर की मंगल कामना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोरोना पॉजिटिव होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा हम सब आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं राहुल जी। इस संकट के समय में देश को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। आप जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें। देश अपने जननेता का इंतजार कर रहा है।