गणतंत्र दिवस पर पं. रविशंकर स्टेडियम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे ध्वजारोहण.. उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के कर्मचारियों का होगा सम्मान.. देखिए सूची..

0
156

दुर्ग, 25 जनवरी 2020। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित किया गया है। मुख्य समारोह में लोक निर्माण एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान विशेष कार्य करने वाले जिले के कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। इसमें पुलिसकर्मियों समेत सभी विभाग के कर्मचारियों का नाम शामिल है।

इन्हें मिलेगा सम्मान

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्य समारोह पंडित रविशंकर स्टेडियम में प्रातः 9ः00 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। वे यहां ध्वजारोहण करेगें। मंत्री ताम्रध्वज साहू प्रातः 9ः05 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे। 9ः10 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। 9ः30 बजे हर्ष फायर एवं 9ः35 बजे मार्च पास्ट किया जाएगा। 9ः40 बजे सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, 9ः55 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10ः25 बजे से विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित झाकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। 10ः45 बजे से पुरस्कार वितरण किया जाएगा।