डॉ. ममता साहू की पहल पर पुणे में फंसे साहू समाज के हजारों मजदूरों को मिली मदद.. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी महाराष्ट्र CM को लिखा था पत्र..

0
520

रायपुर 1 अप्रैल, 2020। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन से मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है। खासतौर पर दूसरे राज्य में फंसे मजदूरों को भोजन की समस्या हो रही है। लॉकडाउन में काम-धंधा बंद होने से भूख की मार झेल रहे पुणे में फंसे करीब 150-150 की टुकड़ियों में हजारों मजदूरों को डॉ. ममता साहू ने राहत दिलाई है। दरअसल डॉ. ममता साहू ने पुणे के संबधित अधिकारियों और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से संपर्क कर सभी जरूरत का राशन उपलब्ध कराया है, ताकि कोई भूखा नहीं रहे। मजदूरों ने डॉ. ममता साहू की इस पहल को सराहनीय कदम बताते हुए पुणे प्रशासन का आभार जताया है। हालांकि खबर है कि इस वक्त छत्तीसगढ़ के करीब 15000 मजदूर महाराष्ट्र में फंसे हुए है। जो पुणे के अलग-अलग इलाकों में रह रहे है। जिन्हें सबसे ज्यादा खाने की समसम्या हो रही है। डॉ. ममता साहू ने पुणे के कलेक्टर नवल किशोर राम से बात कर आज 300 मजदूरों को भोजन उपलब्ध करायी। जिसके बाद कलेक्टर ने आश्वासन दिया है। कि कल से बाकी मजदूरों को भी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

बुधवार सुबह साहू समाज की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ. ममता साहू को फोन आया। हैल्लो मैं कैलाश साहू, पुणे महाराष्ट्र से बोल रहा हूं। यहां किराए पर रहने वाले करीब 150 मजदूर हैं। लॉकडाउन में काम नहीं मिल रहा। परिवार के गुजर बसर में पैसे भी खत्म हो चुके है। उधार राशन नहीं मिल रहा। ऐसे में भूखे मरने की नौबत आ गई है। डॉ. ममता साहू ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी पूरी करते हुए तत्काल मदद के आगे आयी।

ममता साहू ने इस दौरान पुणे के कलेक्टर नवल किशोर राम और ग्रामीण एसपी संदीप पाटिल से भी बात की। जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि पुणे में साहू समाज के करीब 15000 लोग फंसे है। जिसमें कवर्धा के रहने वाले कैलाश साहू एवं उनका पूरा परिवार समेत 150 मजदूर एक साथ एक जगह पर फंसे हुए है। लॉकडाउन के इस संकट में पुणे के 150-200 की संख्या में अलग-अलग इलाकों पर करीब 15000 लोग फंसे है। जिसके लिए राशन समेत जरुरी सामान उपलब्ध कराने का जिला प्रशासन से आग्रह किया गया। जिला प्रशासन और महाराष्ट्र सरकार ने तत्काल इन मजदूरी के लिए जरुरत की सामाग्री उपलब्ध करायी। जिसके बाद कैलाश साहू एवं उनके परिवार समेत अन्य मजदूरों ने ममता साहू की पहल को सराहा और ममता साहू समेत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पुणे प्रशासन और महाराष्ट्र सरकार को धन्यवाद दिया है। डॉ. ममता साहू ने इस समस्या को लेकर डॉ. रमन सिंह से भी चर्चा की।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र..