विश्व साइकिल दिवस पर 4 किमी. साइकिल चलाकर भिलाई निगम पहुंचे आयुक्त एसके सुंदरानी, स्वस्थ कैसे रहे एवं पर्यावरण को बचाने की दी जानकारी..

0
141

03 जून 2019, भिलाई। आज पूरी दुनिया विश्व साइकिल दिवस मना रही है। इस अवसर पर प्रदूषण मुक्त शहर की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए भिलाई नगर निगम आयुक्त एसके सुंदरानी सोमवार सुबह 4 किमी. साइकिल चलाकर अपने आवास से निगम कार्यालय पहुंचे। साथ ही राट्रगान में उपस्थित होकर पर्यावरण से संबंधित जानकारी दी। और लोगों को सप्ताह में एक दिन सायकल से कार्यालय से आने हेतु आग्रह किया, जिससे हमारे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को दुष्प्रभाव न पड़े। उन्होंने आगे कहा कि दौड़ती-भागती जिंदगी में खुद को फिट रखने के लिए एक दिन अपनी सुविधा में कटौती करके पसीना बहाना जरूरी है।

इस उमस भरी गर्मी के बीच आयुक्त को साइकिल चलाते हुए देख निगम अधिकारियों और आम लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं सोशल मीडिया में आयुक्त की साइकिल चलाते हुए तस्वीर वायरल होते ही वे यूथ के आइकॉन बन गए।

पहले दुर्ग निगम जाते थे साइकिल चलाकर

पहले भी लोगों को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को दुष्प्रभाव न पड़े इसके प्रति जागरूक करते आये है। आयुक्त सुंदरानी साइकिल चलाकर सरकारी मीटिंग में जाते रहे हैं। दुर्ग नगर निगम के अयुक्त रहते हुए वे अक्सर साइकिल से वार्डों का भ्रमण करते हुए नजर आ चुके हैं।

हर शुक्रवार को साइकिल से जाते हैं निगम

आयुक्त सुंदरानी प्रत्येक शुक्रवार को साइकिल से ही ड्यूटी आते व जाते हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए उन्होंने हफ्ते में एक दिन साइकिल से आवाजाही का फैसला लिया है। आयुक्त सुंदरानी का यह फैसला दूसरों के लिए प्रेरणादायक है और कई लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here