विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने पौधे लगाकर दिया संदेश.. कहा- पेड़ लगाना पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है…

0
217

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर सुकुलपारा स्थित शासकीय अधिकारी कर्मचारी आवास प्रांगण में नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर समिति के सदस्य शेषनाथ शर्मा, विकास कुमार, भूपेश कुमार, रोशन कुमार, कुणाल कुमार, प्रिस कुमार व पप्पू कुमार ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया।

विधायक गुरुदयाल बंजारे ने कहा कि पेड़ लगाने और उसके नियमित सेवन से ही प्राणियों का जीवन स्वास्थ्य रह सकेगा। विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकृति को समर्पित दुनिया भर में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा उत्सव है। पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है फिर भी हमें अलग से यह दिवस मनाकर पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लेने कि आवश्यकता है। पर्यावरण दिवस आयोजित कर नागरिकों को प्रदूषण की समस्या से अवगत करवाने का निश्चय किया गया।