पिछले 24 घंटे में देश में सिर्फ 42 नए पॉजिटिव केस, 4 की मौत.. स्वास्थ्य मंत्रालय नो दी जानकारी… कोरोना से निपटने केंद्रीय मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों का बनाया प्रभारी… छत्तीसगढ़ की इन्हें मिली जिम्मेदारी…

0
186

नई दिल्लीय/रायपुर। भारत में कोरोना वायरस को लेकर राहत की खबर है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कोरोना के संक्रमण की दर में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 42 मामले सामने आए हैं। जबकि 4 लोगों की मौत हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। मंत्रालय का कहना है कि कोरोना के चेन ऑफ ट्रांसमिशन की जांच जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से पूरी सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं, केंद्र सरकार ने राज्यों में कोरोना की स्थिति पर नजर रखने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों का प्रभारी बनाया है।

  • अर्जुन मुंडा के पास छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी होगी।
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान और पंजाब में कोरोना की स्थिति पर नजर रखेंगे।
  • यूपी की जिम्मेदारी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संजीव बाल्यान, महेंद्र नाथ पांडे, कृष्ण पाल गुर्जर को सौंपी गई है।
  • महाराष्ट्र की जिम्मेदारी नितिन गडकरी और प्रकाश जावडे़कर को दी गई है।
  • बिहार का प्रभार राम विलास पासवान और रविशंकर प्रसाद को सौंपा गया है।
  • जनरल वीके सिंह को असम का प्रभारी बनाया गया है।
  • मुख्तार अब्बास नकवी के पास झारखंड की जिम्मेदारी होगी।
  • पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद प्रधान ओडिशा के प्रभारी होंगे।
  • ये सभी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले राज्यों की जानकारी रोजाना पीएमओ को देंगे।