03 फरवरी 2019 भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पत्रकार कल्याण संघ की आवश्यक बैठक संगठन के मुख्य कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें रायपुर और भिलाई में पत्रकारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट एवं दुव्र्यवहार की निंदा की गई। चेतावनी दी गई अगर यही स्थिति बनी रहेगी तो भाजपा के बैठकों और सभाओं के समाचारों का बहिस्कार भी किया जाएगा। निंदा प्रस्ताव के इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश भगत, प्रदेश महासचिव खिलावन सिंह चौहान, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत सिंह सिद्धु, प्रदेश उपाध्यक्ष शाहीन खान, प्रदेश सचिव गंगा सिंह, संजय मिश्रा, सुधाकर सिंह, अजय यादव, प्रदीप विश्वकर्मा, देव कुमार बघेल, फारूख खान, गौरव तिवारी, संजय दुबे, जॉन बी प्रसाद, इकबाल रईम, सुरेन्द्र सिंह विराट, राजेश प्रसाद ताती, दुर्ग संभागाध्यक्ष अंकालू साहू, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष रफीक खान, सहित संगठन से जुड़े प्रदेश के पत्रकारों की मौजूदगी रही। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी डीके साहू ने दी।