छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तिहार आज से शुरू, मंत्री अमरजीत करेंगे शुभारंभ……

0
228

रायपुर, 01 दिसम्बर 2021। देश में धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के धान उत्पादक किसानों के लिए एक दिसंबर बुधवार का दिन किसी उत्सव से कम नहीं होगा, क्योंकि इस दिन से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकारी धान खरीदी शुरू हो रही है। यह किसानों के लिए किसी तिहार (त्योहार) से कम नहीं है। यह 30 जनवरी 2022 तक चलेगा। धान की फसल तैयार होने के बाद से किसान इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बार 2,399 समितियों के माध्यम से धान खरीदी होगी। सरकार बुधवार से ही मक्का की भी खरीदी शुरू कर रही है। सरकार के स्तर पर खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

खरीदी की समय सीमा

धान- एक दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक

मक्का- एक दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक
धान खरीदी
2,399 सहकारी समितियों के माध्यम से होगी खरीदी
22.66 लाख किसानों ने इस साल कराया है पंजीयन
29 लाख हेक्टेयर से अधिक है धान का पंजीकृत रकबा

समर्थन मूल्य (प्रति क्विंटल)

1,940 रुपये- कामन धान
1,960 रुपये- ग्रेड-ए धान
1,870 रुपये- मक्का

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंगलवार को पांचों संभाग आयुक्त, रेंज आइजी, सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी की बैठक लेकर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी खरीदी केंद्रों में कोरोना जांच और टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्दे दिए हैं। इस बार एमएसपी पर धान बेचने के लिए रिकार्ड 22 लाख 66 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। इसे देखते हुए सरकार ने एक करोड़ पांच लाख टन धान खरीदी करने का लक्ष्य रखा है, जो राज्य के अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य है।

पीपरछेड़ी में हुई घटना की जांच के निर्देश

मुख्य सचिव ने बालोद जिले के पीपरछेड़ी खरीदी केंद्र में सोमवार को हुई घटना की जांच के निर्दे दिए हैं। उन्होंने दुर्ग रेंज के आइजी को इसकी जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि सोमवार को वहां टोकन लेने की होड़ में हुई भगदड़ में कई लोग घायल हो गए थे।

धान खरीदी के पहले दिन मंत्री अमरजीत भगत करेंगे धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

मंत्री अमरजीत भगत बुधवार को रायपुर जिले के मंदिर हसौद, पारा गांव, बिरकोनी, कांपा, पटेवा व झलप के धान खरीदी केंद्रों में जाएंगे व केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी का शुभारंभ करेंगे। ततपश्चात वे महासमुंद जिले के डूमरपाली और अचानकपुर रावना होंगे और वहां नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ करेंगे। खाद्य मंत्री अपने कैंप कार्यालय सरगुजा कुटीर, विधायक कॉलोनी से सुबह 11 बजे दौरे के लिए रवाना होंगे और लगभग 11:15 से 11:30 के बीच मंदिर हसौद के धान खरीदी केंद्र पहुंचेंगे।