कटेकल्याण रोड़ पर यात्री बस अचानक गड्ढे में जा गिरी.. 12 से अधिक लोग घायल.. इससे पहले हुए हादसे में 6 लोगों की हुई थी मौत..

0
102

दंतेवाड़ा 8 जनवरी, 2020। दक्षिण बस्तर से एक बड़ी खबर आ रही है। यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कटेकल्याण रोड में बालूद के पास यह हादसा हुआ। सभी घायलों को दंतेवाड़ा के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • कटेकल्याण से दन्तेवाड़ा की तरफ जा रही यात्री बस आशुतोष ट्रेवल्स बालूद नयापारा के पास पुल के नीचे अनियंत्रित होकर पलट गई।
  • हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गये हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
  • फिलहाल किसी भी घायल की हालत गंभीर नहीं है। इससे एक दिन पहले भी मंगलवार देर शाम को हुए एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी।
  • घटना दन्तेवाड़ा थाना क्षेत्र की है। सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है।