संसदीय सचिवों के शपथ ग्रहण में शामिल होने पीएल पुनिया पहुंचे रायपुर.. निगम मंडल के लिए कहीं ये बात..

0
305

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से इंतजार कर रहे संसदीय सचिवों की नियुक्त पर सस्पेंस खत्म हो गया है। अब से कुछ ही देर बाद सभी 15 संसदीय सचिवों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रखा गया है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर पहुंच गए हैं।

पुनिया ने मीडिया से बात करते 15 सदस्यीय सूची को संतुलित बताया है। संसदीय सचिवों के नामों पर पुनिया ने कहा कि ये सूची पूर्ण रूप से संतुलित है । सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। निगम मंडल की लिस्ट भी जल्द जारी किए जाने की बात पुनिया ने कही है।

शपथ लेने वाले संसदीय सचिवों में

  • द्वारिकाधीश यादव
  • विनोद सेवनलाल चंद्राकर
  • चन्द्रदेव राय
  • शकुन्तला साहू
  • विकास उपाध्याय
  • अंबिका सिंहदेव
  • चिंतामणी महाराज
  • यू.डी. मिंज
  • पारसनाथ राजवाड़े
  • इंदरशाह मण्डावी
  • कुंवरसिंह निषाद
  • गुरूदयाल सिंह बंजारे
  • डॉ रश्मि आशीष सिंह
  • शिशुपाल सोरी
  • रेखचंद जैन