शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंचे PM मोदी.. सोनिया, राजनाथ, ओम बिड़ला से लेकर सभी दलों के दिग्गजों ने किये अंतिम दर्शन.. देखिए तस्वीरें और वीडियो..

0
103
PM Modi arrives to pay tribute to Sheila Dikshit, from Sonia, rajnath Singh, Om Birla to leaders of all parties leader was last seen

नई दिल्‍ली 20 जुलाई, 2019। दिल्‍ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। शीला दीक्षित दिल्ली में सबसे लम्बे समय तक काम करने वाली मुख्यमंत्री रही थीं। दीक्षित ने 1998 से 2013 तक दिल्ली में मुख्यमंत्री पद सम्भाला था। शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया है। परिवार के सदस्य साथ साथ कांग्रेस नेताओं के आने सिलसिला जारी है. बीजेपी समेत दूसरी पार्ट‍ियों के नेता और गणमान्‍य व्‍यक्‍त‍ि उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष सोनिया गांधी शीला दीक्ष‍ित को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचीं।

पूर्व मुख्‍यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। उन्‍होंने शीला दीक्ष‍ित की पार्थ‍िव देह पर श्रद्धासुमन अर्पि‍त किए। रविवार को उनकी पार्थ‍िव देह कांग्रेस मुख्‍यालय में रखी जाएगी। जहां पर उनका अंतिम दर्शन कांग्रेसी नेता करेंगे और फिर निगमबोध घाट पर दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सोनिया गांधी ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शीला दीक्षित के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली में मौजूद राज्य व देश के तमाम नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। सोनिया गांधी से भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल उनके घर पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शीला दीक्षित के घर जाकर दी श्रद्धांजलि

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को याद करते हुए करते हुए उन्होंने कहा वह हमारे देश की सर्वकालिक नेता थीं। उनका राजनीतिक जीवन दागरहित था। मैं उनको श्रद्घांजलि अर्पित करता हूं।

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला भी दिल्‍ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्ष‍ित के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।0 उन्‍होंने यहां शीला दीक्ष‍ित की पार्थ‍िव देह पर पुष्‍प अर्प‍ित किए और उनके शोक संतृप्‍त बेटे संदीप दीक्षि‍त और उनकी पत्‍नी को ढांढस बंधाया। ओम बिड़ला के अलावा कांग्रेस नेता ज्‍योतिरा‍दित्‍य सिधिंया भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्‍होंने शीला दीक्ष‍ित के नि‍धन पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए कहा, मैं उन्‍हें तब से जानता था, जब उन्‍होंने राजनीति में एंट्री नहीं की थी। ऐसे प्रशासक और नेता का जाना हम सबके लिए बड़ी क्षति है।

शीला दीक्षित के निधन से दिल्‍ली में शोक की लहर है। उनके समर्थकों का रो रो कर बुरा हाल है। शीला दीक्षित के करीबी ने बताया कि शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर रविवार को दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जाएगा। इधर अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे शीला दीक्ष‍ित के समर्थकों का रो रोकर बुरा हाल है। एक महिला समर्थक बिलखते हुए बोली। मेरी अम्मा चली गई। तो दूसरी महिला कह रही है मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई।

शीला दीक्षित के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने के तमाम नेता उनके घर पहुच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here