02 फरवरी 2019, भिलाई। कोलकाता की महिला को रायपुर से किडनैप करके राधिका नगर में बंधक बनाकर रखने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। एक दिन पहले रायपुर से महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट हुई थी। इस बीच आरोपी अरुण सिंह ने उसके पति को कॉल करके 5 लाख फिरौती मांगी। रायपुर के इनपुट के बाद क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने महिला को छुड़ाया।
आरोपी ने दो साथियों साथ किया था अपहरण
- एडिशनल एसपी सिटी विजय पांडेय ने बताया कि कोलकाता की रहने वाली महिला रायपुर में रहकर कैटरिंग काम करती है।
- करीब दो दिन पहले रायपुर निवासी अरुण सिंह अपने दो साथियों के साथ उसका फिरौती के लिए अपहरण कर लिया।
- किडनैपर ने महिला के पति को फोन कर 5 लाख की फिरौती मांगी
- फिर आरोपी उसे राधिका नगर में ले आया।
- पुलिस ने लोकेशन ट्रैसकर आरोपी को धर दबोचा, महिला को छुड़ा लिया