लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले स्कूल मास्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल….

0
519

कोरबा, 27 नवंबर 2021। नाबालिक स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक को चौकी हरदीबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। अब जिला शिक्षा अधिकारी ने महेन्द्र कुमार कश्यप को निलंबित कर दिया है।

शिक्षक सस्पेंड

जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि महेन्द्र कुमार कश्यप सहा.शि. (एल.बी.) शास. उ. मा. विद्यालय हरदीबाजार को अपराध क्र. / 562/ 2021 धारा 354 भादवि 8 12 पास्को एक्ट में गिरफ्तार कर उपजेल कटघोरा में निरूद्ध है। जिसके कारण महेन्द्र कुमार कश्यप, सहा. शि. (एल.बी.) शास. उ.मा. विद्यालय हरदीबाजार जिला कोरबा को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 तथा नियम 10 के अनुसार निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। जेल में निरूद्ध अवधि का निराकरण न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के आधार पर किया जायेगा।

क्या है मामला?


सरकारी स्कूल में मास्टर जी पढ़ाने आते तो लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगते। उन पर अश्लील कमेंट करते। गलत तरीके से देखते थे। इसकी जानकारी छात्राओं के परिजनों को लगी तो उन्होंने स्कूल पहुंच कर हंगामा कर दिया। टीचर को भी पीटा। मामला पुलिस तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

महेंद्र कश्यप NSS में बच्चों को सामाजिक कार्य करना भी सिखाता है।

हरदीबाजार शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की नाबालिक छात्रा द्वारा स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक महेन्द्र कुमार कश्यप ग्राम भिलाईबाजार, चौकी हरदीबाजार, जिला कोरबा छ.ग. के द्वारा अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने की लिखित शिकायत देने पर अपराध क्रमांक 562/ 2021 धारा 354 भादवि., 8, 12 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर एसपी भोजराम पटेल, एएसपी अभिषेक वर्मा, सीएसपी दर्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में उप थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल विवेचना कार्यवाही किया गया। विवेचना पर आरोपी शिक्षक महेन्द्र कुमार कश्यप ग्राम भिलाईबाजार, चौकी हरदीबाजार, जिला कोरबा के उपर अपराध धारा घटित करना सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।