आंचल मर्डर केस में पुलिस को मिली सफलता, फेसबुक में गंदी तस्वीर के बाद भाई से बढ़ा विवाद, मां के साथ मिलकर सगे भाई ने कर दी थी हत्या..

0
135

31 मार्च, 2019 भिलाई। चर्चित म़ॉडल आंचल यादव की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मॉडल की हत्या कोई और नहीं ब्लकि उसके ही सगे भाईने की थी। पुलिस ने प्रेस कॉफ्रेंस में बताया कि बहन की चाल चलन और बुरी संगति से परेशान होकर सगे भाई ने की थी हत्या। दुर्ग रेंज के आईजी हिमांशु गुप्ता ने रविवार को प्रेस क्रांफ्रेंस में किया खुलासा। घर के सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ यादव को किया गिरफ्तार किया।

रस्सी से बंधा हुआ मिला था नहर में आंचल यादव का शव

  • मॉडल आंचल यादव की हत्या का मामला बीते मंगलवार का है। गुरूर थाना क्षेत्र के धानापुरी गांव के पास गंगरेल सिंचाई नहर में आंचल यादव का शव रस्सी से बंधा हुआ मिला था।
  • जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की सघनता से जांच कर रही थी। वही इस पूरे मामले में रायपुर धमतरी और बालोद पुलिस जांच में लगी हुई थी। वहीं कई तरह की बातें जो आंचल यादव को लेकर सामने आई।
  • लंबी जांच व पूछताछ के बाद पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस सूत्रों की माने तो मॉडल आंचल यादव की हत्या उसके सगे भाई सिद्धार्थ यादव ने की है।
  • बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ यादव अपनी मॉडल बहन आंचल यादव अश्लीलता को लेकर काफी परेशान रहता था।
  • आंचल यादव की हाईप्रोफाइल लाइफ और आदतों ने उसका मन खराब कर दिया। वहीं फेसबुक में कई तरह के अश्लील फोटो के कारण उसकी आंचल से नहीं बनती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई सिद्धार्थ यादव ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here