भिलाई स्टील प्लांट के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मियों पर पुलिस ने की लाठीचार्ज, यूनियन नेता सहित 10 कर्मी घायल…

0
196

दुर्ग। अपनी मांगों को लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र के बाहर आंदोलन कर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में यूनियन नेता सहित करीब 10 कर्मी घायल हो गए हैं। कर्मचारी वेज रिवीजन सहित कई मांगों को लेकर संयंत्र के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को संयंत्र के भीतर ले जाने के दौरान विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी।

  • बीएसपी कर्मी वेज रिवीजन को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • बीएसपी सहित सेल के विभिन्न यूनिट के 56 हजार से भी अधिक कर्मचारियों का वेतन समझौता चार साल से लंबित है।
  • यूनियन के द्वारा प्रबंधन पर बार-बार दबाव बनाने के बावजूद कभी अफोर्डेबिलिटी क्लाज का हवाला देकर वेतन वार्ता को प्रारंभ नहीं होने दिया गया।
  • वार्ता शुरू होने के बाद भी आगे नहीं बढ़ पा रही है जिसके कारण संयुक्त ट्रेड यूनियन ने आंदोलनात्मक गतिविधियों को अंजाम देने का निर्णय लिया।