रेड लाइट एरिया में पुलिस मारा छापा.. दो सेक्स वर्कर मिले कोरोना पॉजिटीव.. अब पुलिस विभाग में मचा हड़कंप..

0
950

किशनगंज। पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापा मारकर दो महिला सेक्स वर्कर को गिरफ्तार किया था। उन्हें महिला थाने में रखा गया था। लेकिन पुलिस कस्टडी में अचानक दोनों की तबीयत बिगड गई। मामला बिहार के किशनगंज थाने का है। दोनों के सैंपल को जब कोरोना जांच के लिए भेजा गया तो पता चला कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं। अब हो सकता है कि उनके संपर्क में आने वाले क्लाइंट को क्वारंटाइन किया जाए।

वाकया बिहार के के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र का है। यहां के प्रेम नगर रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी।

इस दौरान दो महिला सेक्स वर्कर्स को गिरफ्तार किया गया था। दोनों को किशनगंज महिला थाने में रखा गया था। लेकिन यहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जांच के दौरान कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। गौरतलब है कि, गुप्त सूचना के आधार पर किशनगंज पुलिस ने बहादुरगंज पुलिस की सहयोग से 18 जून को प्रेम नगर रेड लाइट एरिया में छापेमारी की थी।

पुलिस विभाग में हड़कंप

  • दोनों सेक्स वर्कर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
  • वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव दोनों महिलाओं के संपर्क में आए, सभी महिला थाने के पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच करवाया जाएगा।
  • वहीं क्षेत्र के सरकारी डॉक्टरों का कहना है कि दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से इनके कॉन्टेक्ट हिस्ट्री को लेकर पूछताछ जारी है। हो सकता है कि इनके क्लांट को अब क्वारंटाइन किया जाए।