कवर्धा में पुलिस ने नक्सली कैंप पर बोला धावा, सर्चिंग में मिले खून के धब्बे, कई नक्सलियों के मारे जाने की जताई जा रही आशंका..

0
91

कवर्धा 14 मार्च, 2019। कवर्धा में पुलिस का लंबे समय बाद नक्सलियों से सामना हुआ। दरअसल पुलिस जवानों ने गुरुवार सुबह नक्सली कैम्प पर धावा बोल दिया। जिससे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरु कर दी। इसके जवाब में पुलिस जवानों ने जवाबी फायरिंग की। जिससे घबराए नक्सली जान बचाकर भाग खड़े हुए। हालांकि इस मुठभेड़ में कई नक्सलियो के मारे जाने और काफी संख्या में नक्सलियों को नुकसान पहुंचाने की खबर आयी है। दुर्ग पुलिस उप महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने इस मामले में पुष्टि की है।   

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक भोरमदेव अभ्यारण्य के अन्दरूनी क्षेत्र में काफी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर आयी थी। जिसके बाद पुलिस ने इस क्षेत्र में गश्त के लिए सुरक्षा बल रवाना किया गया। सर्चिंग पर निकले पुलिस पार्टी पर गुरुवार सुबह नक्सलियों ने अन्धाधुन्ध फायरिंग करना शुरू कर दी। जिससे जवानों ने जबाबी कार्रवाई की जिसमें नक्सली जान बचाकर भाग खड़े हुए। घटना स्थल की सर्चिग में भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री मिली। इसके साथ ही आसपास खून के भी धब्बे भी मिले। संभावना जताई जा रही है कि काफी संख्या मे नक्सली मारे गए हैं या घायल हुए है। इन इलाकों में अभी भी सर्चिग जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here