गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद सियासत शुरु.. छत्तीसगढ़ कांग्रेस का MP के गृहमंत्री पर बड़ा आरोप.. जांच की मांग..

0
496

रायपुर 9 जुलाई, 2020। कानपुर गोलीकांड के आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने जहां उसके उज्जैन पहुंचने को मिलीभगत बताया है वहीं भाजपा ने उसे जवाब देते हुए सेना और पुलिस का मनोबल गिराने वाला करार दिया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता आरपी सिंह ने विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद आरोप लगाते हुए कहा कि नरोत्तम मिश्रा उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कानपुर के प्रभारी थे और अब कानपुर का ही कुख्यात हत्यारा मध्यप्रदेश में आकर सरेंडर करता है। यह संयोग है, या प्रयोग है, या सत्ता का दुरुपयोग है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है।