मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रमोद जैन और रामगोपाल अग्निहोत्री ने दिए 26 लाख रूपए

0
83

रायपुर 20 अप्रैल, 2020। प्रदेश में कोविड-19 से लड़ाई में सहयोग के लिए बिलासपुर के दो उद्योगपतियों प्रमोद जैन और रामगोपाल अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में संयुक्त रूप से 26 लाख रूपए दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से आज उनके शासकीय निवास में मुलाकात कर दोनों ने 26 लाख रूपए का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कोविड-19 के विरूद्ध लड़ाई में इस उदारतापूर्वक सहयोग के लिए दोनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।