नक्सलियों के कब्जे से रिहा हुए CRPF जवान राकेश्वर सिंह मन्हास के भव्य स्वागत की हो रही है तैयारी, कल पहुचेंगे अपने घर

0
134

बीजापुर। पिछले दिनों नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा हमला कर दिया था। जिसमें हमारे कई जवान शहीद हो गए। वहीं CRPF के जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को नक्सलियों ने बंधक बना लिया था जिसे बाद में रिहा कर दिया गया। अब उनके भव्य स्वागत के लिए उनके गांव में तैयारियां चल रही हैं। उन्हें आज जम्मू स्थित अपने गांव में पहुंच जाना था लेकिन किन्हीं कारणों से वे आज जम्मू में अपने गांव नहीं पहुंच सकेंगे।

प्लानिंग में किया गया बदलाव

CRPF के अधिकारियों के अनुसार जवान राकेश्वर सिंह मन्हास कल अपने घर पहुंच सकेंगे। उनकी प्लानिंग में कुछ बदलाव कर दिया गया है।

CRPF जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को नक्सलियों ने बनाया था बंधक

आपको बता दे राकेश्वर सिंह मन्हास वही जवान हैं जिन्हें बीते दिनों बीजापुर में हुए नक्सली हमले में नक्सलियों द्वारा बंधक बना लिया था। इसके बाद उन्हें नक्सलियों द्वारा छोड़ भी दिया गया था। बताया जा रहा है कि नक्सलियों से राकेश्वर सिंह मन्हास को छुड़ाने में मध्यस्तता करने वाले पत्रकार भी कल जम्मू पहुंचेंगे। इनके स्वागत के लिए गांव में काफी तैयारियां की जा रही है। राकेश्वर के गांव-परिवार के लोग एक भव्य स्वागत का आयोजन करना चाहते हैं। राकेश्वर नक्सलियों द्वारा बंधक बनाए जाने के बाद पहली बार अपने घर जा रहे हैं।