छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार को घेरने की तैयारी, भाजपा ने धरना प्रदर्शन का किया ऐलान

0
54

रायपुर। छत्तीसगढ़ मे भाजपा कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। भाजपा ने प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। भाजपा कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन करेगी। भाजपा नेता अपने निवास पर दोपहर 2 से 5 बजे तक धरना देंगे।

संवेदनशीलता दिखाए सरकार : विष्णुदेव साय

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के मुताबिक कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश सरकार संवेदनहीन हो गई है। जनहित में संवेदनशीलता दिखाने की जरुरत है। भाजपाइयों के मुताबिक राज्य में कोरोना से कोहराम मचा है। मरीज परेशान हो रहे हैं।अस्पतालों में इलाज और बेड का प्रबंधन सही तरीके से नहीं होने का भी आरोप लगाया गया है।