राष्ट्रपति ने शंकर महादेवन और प्रभुदेवा समेत 56 लोगो को दिए पद्मश्री और पद्म भूषण, 16 को तीजन बाई लेंगी पद्म विभूषण…

0
69

11 मार्च 2019, नई दिल्ली/रायपुर। राष्ट्रपति भवन में सोमवार को पद्म पुरस्कार दिए गए। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कार्यक्रम के पहले चरण में 56 लोगों को सम्मानित किया। बाकी 56 विजेता 15 व 16 मार्च को सम्मानित किए जाएंगे। 25 जनवरी को 112 पद्म विजेताओं के नामों का ऐलान किया गया था। इनमें लोकगायिका तीजन बाई, क्रिकेटर गौतम गंभीर और अभिनेता मनोज वाजपेयी समेत विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल थीं।

इन्हें सम्मानित किया गया

  • पद्म भूषण : सरदार सुखदेव सिंह ढींगरा (राजनीति), हुकुमदेव नारायण यादव (राजनीति)।
  • पद्मश्री : शंकर महादेवन (अभिनय), प्रभुदेवा (अभिनय), मोहनलाल (अभिनय), कादर खान (अभिनय, मरणोपरांत), कुलदीप नैयर (सहित्य-शिक्षा, मरणोपरांत), पूर्व विदेश सचिव सुब्रमण्यम जयशंकर (प्रशासन), टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल (खेल), ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली (खेल), बजरंग पूनिया (खेल)।

छत्तीसगढ़ की लोकगायिका तीजन बाई भी पद्म विजेताओं में है। आज पहले चरण के कार्यक्रम में उनका सम्मान नहीं हुआ। तीजन बाई के PA मनहरण सार्वा ने बताया की आगामी 16 मार्च को‌ दूसरे चरण में राष्ट्रपति के हाथों उनका पद्म विभूषण सम्मान होगा। वे 13 मार्च को‌ दिल्ली के लिए रवाना‌ होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here