प्रधानमंत्री मोदी ने कहा प्रॉक्सी वार लड़ रहा पाकिस्तान, हराने में 12 दिन से ज्यादा नहीं लगेंगे

0
79

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में अलग-अलग देशों से आए राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेट्स की सलामी ली। इसके बाद पीएम मोदी ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए पाकिस्तान का बिना नाम लिए उसपर हमला किया है। हमारे सशस्त्र बलों को पड़ोसी देश को हराने में 10-12 दिनों से अधिक की आवश्यकता नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम जानते हैं कि हमारे पड़ोसी देश ने हमारे खिलाफ तीन युद्ध लड़े और तीनों हारे हैं। पड़ोसी देश प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है। हमारे सशस्त्र बलों को उन्हें हराने के लिए 10-12 दिनों से अधिक की आवश्यकता नहीं है। कई आतंकवादी समूह उत्तर पूर्व क्षेत्र में आए थे, वे संविधान में विश्वास नहीं करते थे वे केवल हिंसा में विश्वास करते थे।

सोमवार को नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोरोलैंड (NDFB) के सभी संगठनों के साथ एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा देश जहां युवा अनुशासित होता है, उसमें इच्छा शक्ति और दृढ़ संकल्प होता है, उसे विकास के पथ पर कभी नहीं रोका जा सकता है। आज विश्व में हमारे देश की पहचान, युवा देश के रूप में है। देश के 65 फीसदी से ज्यादा लोग 35 वर्ष से कम उम्र के हैं। देश युवा है, इसका हमें गर्व है, लेकिन देश की सोच युवा हो, ये हमारा दायित्व होना चाहिए।

फैसलों पर सांप्रदायिकता का रंग चढ़ा रहे लोग

दशकों पुरानी समस्याओं को सुलझा रही हमारी सरकार के फैसले पर जो लोग सांप्रदायिकता का रंग चढ़ा रहे हैं, उनका असली चेहरा भी देश देख चुका है और देख रहा है। मैं फिर कहूंगा देश देख रहा है, समझ रहा है। चुप है लेकिन सब समझ रहा है। हमारी सरकार के फैसले का लाभ हिंदुओं को होगा और मुस्लिमों को भी होगा। सिखों और ईसाइयों को भी फैसलों का लाभ होगा। वो देश बदलना चाहता है, स्थितियां बदलना चाहता है जो लोग काम चलाने वाली प्रवृत्ति के होते हैं उनके लिए कल कभी नहीं आता। इस स्थिति को मेरे आज का युवा भारत, मेरे भारत का युवा, स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है। वो छटपटा रहा है कि स्वतंत्रता के इतने साल हो गए, चीजें कब तक ऐसे ही चलती रहेंगी? वो देश बदलना चाहता है, स्थितियां बदलना चाहता है। इसलिए उसने तय किया है कि अब टाला नहीं जाएगा, अब टकराया जाएगा, निपटा जाएगा। यही है युवा सोच, यही है युवा मन, यही है युवा भारत। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमें अतीत की चुनौतियों, वर्तमान की जरूरतों और भविष्य के लिए महत्वाकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए मिलकर काम करना होगा। कश्मीर में समस्याओं के समाधान के लिए क्या किया गया था Also Read – जेएनयू छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, असम को भारत से अलग करने की थी योजना पीएम मोदी इसके अलावा कहा कि इससे पहले, कश्मीर में समस्याओं के समाधान के लिए क्या किया गया था? 3-4 परिवारों ने मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने के बजाए उन्हें पालने की दिशा में कार्य किया। इसका नतीजा यह हुआ कि आतंकवाद के कारण हजारों बेगुनाहों की मौत हो गई। लोगों को वहां से भी पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। युवा उर्जा दशक की सबसे बड़ी ताकत प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2022 और ये दशक बड़ा अवसर है। इसकी सबसे बड़ी ताकत हमारी युवा ऊर्जा है। इसी ऊर्जा ने हमेशा देश को संभाला है। यही ऊर्जा इस दशक को भी संभालेगी। आइए, कर्तव्य पथ पर बढ़ चलें। ये युवा भारत की सोच है, न्यू इंडिया की सोच है जिसने दिल्ली के 40 लाख लोगों के जीवन से, उनकी सबसे बड़ी चिंता को दूर कर दिया है। आपकी युवा सोच, आपका युवा मन जो चाहता है, वही हमारी सरकार ने किया। आज दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल भी है और नेशनल पुलिस मेमोरियल, भी यही तो युवा भारत की सोच है। सबका साथ लेकर सबका विकास करते हुए, सबका विश्वास हासिल करते हुए देश को हम आगे बढ़ा रहे हैं। आज युवा सोच है, युवा मन के साथ देश आगे बढ़ रहा है, इसलिए वो सर्जिकल स्ट्राइक करता है, एयर स्ट्राइक करता है और आतंक के सरपरस्तों को उनके घर में जाकर सबक सिखाता है। समस्याओं का समाधान चाहते हैं हम समस्याओं का समाधान चाहते हैं, उन्हें लटकाए रखना नहीं चाहते। जीएसटी हो, गरीबों को आरक्षण का फैसला हो, रेप के जघन्य अपराधों में फांसी का कानून, हमारी सरकार इसी युवा सोच के साथ लोगों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करने का काम कर रही है।