गर्ल्स दुर्ग के प्रिंसिपल डॉ. सुशील तिवारी होंगे उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक.. जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर के लिए भी सरकार ने जारी किया आदेश

0
94

02 अगस्त 2019, भिलाई। उच्च शिक्षा क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग के अपर संचालक गर्ल्स कॉलेज दुर्ग के प्राचार्य डॉ सुशील चंद्र तिवारी होंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्रालय ने ऑर्डर जारी किया है। आदेश के मुताबिक, दुर्ग उच्च शिक्षा क्षेत्रीय कार्यालय के अलावा जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर में भी अपर संचालकों की नियुक्ति की गई है। सभी जगह पर जिले के लीड कॉलेज के प्राचार्य को अपर संचालक बनाया गया है लेकिन दुर्ग के साइंस कॉलेज में प्राचार्य नहीं होने के कारण गर्ल्स कॉलेज के सुशील चंद्र तिवारी को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. तिवारी इससे पहले साइंस कॉलेज दुर्ग के ही प्राचार्य थे। वहीं इससे पहले राजनांदगांव के भी बतौर प्राचार्य कार्यरत रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here