छत्तीसगढ़ के इस जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हडकंप

0
94

रायगढ़। सारंगढ़ उप जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी पर जेल और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। खुदकुशी करने वाला विचाराधीन बंदी था। मामले की तफ्तीश जारी है।

परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

सारंगढ़ उप जेल में फंदे पर लटकी मिली लाश के बाद से जेल में दहशत का माहौल है। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पहर पहुंचे हैं। परिजनों ने खबर के बाद हत्या की आशंका जताई है। विचाराधीन बंदी दीपक मराठा सरिया का निवासी था। साल भर पहले पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल भेजा गया था।