प्रियंका चोपड़ा ने मंगेतर के साथ एन्जॉय की प्री-वेडिंग पार्टी, Pics Viral…

0
88

मुंबई। दीपिका पादुकोण के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं| ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग से ब्रेक लेकर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी है| प्रियंका और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के मुंबई रवाना होने से पहले आगामी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के सेट पर दोनों के लिए प्री-वेडिंग पार्टी आयोजित की गई|  इस फिल्म का निर्माण रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है| रॉय कपूर फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया, “खूबसूरत भावी दुल्हन को शादी के बाद हमेशा प्यार, हंसी और खुशी मिले|”

https://twitter.com/roykapurfilms/status/1066438442584702976

प्रियंका, निक, निर्देशक शोनाली बोस और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर पार्टी की तस्वीरों में नजर आ रहे हैं, साथ ही कई कैडंल्स के साथ केक और शैम्पेन बॉटल भी नजर आ रहा है| एक तस्वीर में सिद्धार्थ ने शैम्पेन की बॉटल पकड़ रखी है|

https://www.instagram.com/p/Bqe5w3XHS_X/

प्रियंका और निक शादी समारोह के पहले शनिवार रात मुंबई के लिए रवाना हो गए| विवाह संबंधी कार्यक्रम कथित रूप से 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच जोधपुर में होंगे| शादी की तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन दोनों की शादी की तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है|

https://www.instagram.com/p/BqmZVw3B5WL/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here