बस्तर संभग के सातों जिलों के 237 प्रधान आरक्षकों की हुई पदोन्नति, जारी की सूची….

0
359

बस्तर, 16 दिसम्बर 2021। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लंबे समय के बाद पुलिस विभाग में जवानों की पदोन्नति की गई है। संभाग के 237 प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठता क्रम के अनुसार ASI के पद पर पदोन्नत किया गया गया है। बस्तर IG सुंददराज पी ने गुरुवार को संभाग के सातों जिलों में पदोन्नत हुए जवानों की सूची जारी की है। जिनमें बस्तर से 37, दंतेवाड़ा से 25, कांकेर से 52, बीजापुर से 37, नारायणपुर से 35, सुकमा से 22 और कोंडागांव से 29 जवानों का प्रमोशन हुआ है।

IG सुंदराज पी ने बताया कि, पदोन्नति से पहले सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पदों के लिए कुछ दिन पहले विभागीय पदोन्नति परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में योग्य पाए गाय प्रधान आरक्षकों को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में प्रशिक्षण भी दिया गया था। जिसके बाद सफल हुए 237 प्रधान आरक्षकों को ASI के पद पर पदोन्नत किया गया है।