व्हाट्सएप से चला रहे थे देहव्यापार, पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर फोड़ा भांडा, 11 लड़कियां और 3 लड़के गिरफ्तार….

0
448

रायपुर 13 जुलाई 2021। राजधानी में सोमवार की देर शाम अलग अलग थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए 11 युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था। पकड़ी गई युवतियों के बारे में अब कई चौकाने वाले खुलासे भी सामने आये है। बताया जा रहा है ये पूरा सेक्स रैकेट व्हाट्सएप एप और अन्य सोशल साइड के माध्यम से फल फूल रहा था। ग्राहक पहले व्हाट्सएप से लड़कियां पसंद करते थे, जिसके बाद उनके पसंद के आधार पर लड़कियां कोलकाता, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से बुलाई जाती थी। लड़कियां इस काम के बदले में दलाल से मोटी रकम भी वसूला करती थी। पुलिस ने इस मामले में सोमवार की शाम गंज थाना के होटल साईं राम में चार लड़कियां(मुंगेली, गरियाबंद, उड़ीसा,वेस्ट बंगाल) और होटल संचालक ईश्वर चौधरी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था।

वही दूसरी बड़ी कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीर प्लाजा टैगोर नगर के एक मकान में 7 लड़कियां और दो युवकों को पकड़ा गया था। बताया जा रहा है कि, जिस मकान में ये कार्रवाई हुई है वो राजधानी के एक सीनियर नेता का घर है। आरोपी दलाल मकान को किराए पर लेकर उसमें देहव्यापार चला रहा था। फिलहाल पकड़ी गई युवतियों के पास से शहर के नामचीन लोगों के कांटेक्ट मिले है। पुलिस इस संबंध में उनसे पूछताछ कर रही है।

ऑर्डर पर बुलाई जाती थी दूसरे राज्यों से लड़कियां…
ये पूरा रैकेट हाइप्रोफाइल तरीके से संचालित हो रहा था। व्‍हाट्सएप पर कॉलगर्ल की तस्वीरें भेजकर हर घंटे का रेट तय किया जाता था। फोटो व मैसेज के आदान-प्रदान के बाद दलाल रेट फिक्स करते थे। उसके बाद ही ऑर्डर पर आई लड़कियों को ग्राहकों को सौंप दिया जाता था।
जानकारी के अनुसार, ग्राहकों की बुकिंग पर पश्चिम बंगाल के अलावा उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के कई जिलों से लड़कियां आती थी। सेक्स रैकेट में राजधानी के कई लोग भी जुड़े हैं। दलालों और लड़कियों के मोबाइल फोन की छानबीन में कई व्यवसायी और नामी लोगों के नंबर मिले हैं। पुलिस इन नंबरों की छानबीन में जुट गई है।

एक रात की लड़कियां लेती थी 5 से 15 हजार रुपये…

पूछताछ में ये भी पता चला है कि एक लड़की 5 से 15 हजार रुपए में आती थी। ग्राहकों की पसंद पर लड़कियों को बुलाया जाता था। ग्राहकों की डिमांड पर लड़कियों को होटलों में भी रुकवाया जाता था। ग्राहक को पसंद करने के लिए लड़कियों की फोटो व्हाट्सएप से भेजी जाती थी, जिसके बाद सौदा तय होता था।
वहीं इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि, इन इलाकों में कुछ दिनों से सेक्स रैकेट चलाने की सूचना हमे मिली थी, जिसके बाद सोमवार की देर शाम कार्रवाई करते हुए अलग अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत 11 युवतियां और 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ जारी है। पुलिस आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखेगी।