PROUD OF YOU: एक दिन के वेतन से 1 करोड़ 23 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री सहायता कोष में किये जमा.. कोरोना से लड़ने दुर्ग जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने की मदद…

0
163

दुर्ग 23 अप्रैल, 2020। कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए संघर्ष में दुर्ग जिला के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक दिन का वेतन से अभी तक 1 करोड़ 23 लाख 41 हजार 399 रुपए स्वेच्छा से जमा किया है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला दुर्ग के संयोजक विजय लहरे ने बताया कि फेडरेशन के जिला अध्यक्षों ने आज कलेक्टर, दुर्ग अंकित आनंद को 21000 रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया है। जिसमें सहयोग करने वाले संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, छ.ग. राजपत्रित संघ, छ.ग. प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, छ.ग. डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन संघ, छ.ग. वाहन चालक संघ, छ.ग. कर्मचारी कांग्रेस संघ, छ.ग. शिक्षक संघ, छ.ग. स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्शीय कर्मचारी संघ, राज्य कर्मचारी संघ, छ.ग. लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, प्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, छ.ग. वन कर्मचारी संघ, छ.ग. पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ उपरोक्त संघ के अध्यक्षों ने अपील किया कि जिन कर्मचारी/अधिकारियों के द्वारा किसी कारणवश वेतन से स्वेच्छा दान नहीं कर पाये है वे माह अप्रैल के वेतन में यह दान कर सकते हैं।

आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय सचिव एवं प्रभारी दुर्ग जिला राजेश चटर्जी, जिला संयोजक विजय लहरे, आनंदमूर्ति झा, संभागीय संयोजक डॉ. व्ही. के. गुप्ता, अनुरूप साहू, दीपक देवागंन, सी.एल. निर्मलकर, अजीत गुप्ता, हरि शर्मा, डी.एस. भारद्धाज, बी. दास गुप्ता, मोतीराम खिलाड़ी, प्रमोद यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, विजय शर्मा, यदुसुदन ठाकरे, अश्वनी वर्मा, एम.एल. कुरैशी, डी.के. ठाकुर, मनीष तिवारी, नवीन गुप्ता खोबरागडे, हर्षवर्धन श्रीवास्तव, डी.के. द्विवेदी, कुबेर सिंह शर्मा, धर्मेन्द्र देशमुख, जी.एस. रावना उपरोक्त पदाधिकारियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया है।