14 को भिलाई आएंगे राहुल गांधी, SPG ने उस जगह को किया फाइनल, जहां आज ही हुई योगी आदित्यनाथ की सभा, कांग्रेसियों ने भी लिया स्थल का जायजा…

0
140
11 नवंबर 2018 भिलाई@ मनोज कुमार साहू। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 14 नवंबर को भिलाई आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम पहले सेक्टर-7 स्कूल ग्राउंड में होने वाला था, जिसे एसपीजी की टीम ने स्थल निरीक्षण के बाद खारिज किया।  अब सभा खुर्सीपार के अंडा चौक में होगा। इसकी पुष्टि कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सीजू एंथाेनी और जिलाध्यक्ष तुलसी साहू ने की।
सीजू ने CG METRO को बताया कि एसपीजी की टीम ने खुर्सीपार के अंडा चौक को फाइनल किया है। 14 नवंबर को दोपहर 4 बजे से राहुल गांधी की सभा होगी। उससे पहले कांग्रेसी बाइक रैली निकालेंगे। आपको जानकारी हो कि यह भिलाई नगर सीट है। यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव का मुकाबला कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय से हो रहा है। रविवार को ही भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ की सभा इसी जगह पर हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here