एक्शन मोड पर रायगढ़ पुलिस… गुंडे-बदमाशों की अब खैर नहीं…

0
360

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस एक्शन मोड पर आ चुकी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के विशेष अभियान से अब गुंडे और बदमाश ज्यादा दिनों तक छुप कर नहीं बैठ सकते हैं। अपराधियों की तलाश कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

रायगढ़ पुलिस ने कायम की मिसाल

एसपी संतोष सिंह की पहचान उनके कुशल नेतृत्व से है। बड़ी से बड़ी चुनौतियों को अपने कुशल मार्गदर्शन में निपटाकर एसपी सिंह ने स्वयं को साबित किया है। अपने एसपी के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस ने बेहतर पुलिसिंग की मिसाल पेश की है।

170 से अधिक फरार स्थायी वारंटी को न्यायालय किया पेश

इसी क्रम में अब रायगढ़ पुलिस ने एसपी संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विशेष अभियान छेड़ा है। सप्ताह भर के विशेष अभियान में 170 से अधिक फरार स्थायी वारंटी को न्यायालय पेश किया गया। 400 से अधिक समंस/वारंट की तामिली की गई।