राजधानी रायपुर शर्मसार… नाबालिग के साथ 4 आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

0
96

रायपुर। राजधानी रायपुर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बॉयफ्रेंड समेत 4 आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

  • पुरानी बस्ती पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बॉयफ्रेंड ने नाबालिग लड़की को झांसे में लेकर सूनसान जगह में बुलाया।
  • जहां अपने दोस्तों के साथ नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
  • बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड ने लड़की को नशीला पदार्थ खिलाया था।
  • खाने के बाद लड़की बेहोश हो गई। जिसके बाद चार आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
  • होश में आने के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।
  • पुरानी बस्ती थाना में केस दर्ज कराया। पीड़िता को इलाज चल रहा है। मामले में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।