रायपुर नगर निगम ब्रेकिंग: कांग्रेस 32 वार्डों में आगे.. भाजपा 27 वार्ड, JCCJ 3 वार्ड और 8 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे.. सूरजपुर नगर पालिका अध्यक्ष को निर्दलीय प्रत्याशी ने हराया

0
135

रायपुर। रायपुर निगम से रुझान सामने आ गया है। काउंटिंग में 32 वार्डों में कांग्रेस आगे चल रही तो 27 वार्डों में बीजेपी आगे चल रही है। जबकि जेसीसीजे के तीन प्रत्याशी आगे है। रायपुर निगम के 8 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी भी आगे चल रहे है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी थलेश्वर साहू को निर्दलीय प्रत्याशी ने हरा दिया है। हालांकि इसकी अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

रायपुर

  • नगर निगम रायपुर के 70 वार्ड
    काली माता वार्ड 11 में बीजेपी से संजय श्रीवास्तव पीछे
  • भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल पीछे चल रहे है
  • नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर पूछे चल रहे है
  • कांग्रेस 32 वार्ड पर आगे
  • भाजपा 27 वार्ड पर आगे
  • जेसीसीजे 3 वार्ड पर आगे
  • निर्दलीय 8वार्ड पर आगे

रायगढ 
कांग्रेस 18 वार्ड पर आगे
बीजेपी 12 वार्ड पर आगे
बसपा 1 वार्ड पर आगे

जांजगीर

नगर पालिका चांपा
कांग्रेस 14 वार्ड में आगे
भाजपा 10 वार्ड में आगे
निर्दलीय 03 वार्ड में आगे

डोंगरगढ़-

वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय प्रत्याशी उमा महेश वर्मा जीती

जगदलपुर-

जगदलपुर नगर निगम
कांग्रेस 12 वार्ड में आगे
बीजेपी 5 वार्ड में आगे
निर्दलीय 3 वार्ड में आगे

कांकेर- 
नगर पालिका कांकेर
कांग्रेस 3 वार्ड में आगे
भाजपा 2 वार्ड में जीते 4 में आगे
निर्दलीय 1 वार्ड में आगे