असम चुनाव प्रचार से लौटे रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे हुए होम आइसोलेट..

0
145

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने दूसरे राज्यों से आए लोगों को 7 दिनों के अनिवार्य होम आइसोलेशन में रहने का आदेश जारी किया है।

असम चुनाव से लौटे प्रमोद दुबे

इस आदेश के जारी होने के बाद असम चुनाव पर गए कई कांग्रेसी नेता वापस रायपुर लौटे हैं। इन्हीं में एक रायपुर के पूर्व महापौर और नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे भी है।

नियमों का पालन करने की अपील की

वहीं उन्होंने नियमों का पालन करते हुए अपने आपको होम आइसोलेट कर लिया है। इसके जरिए मैसेज देने की कोशिश की कि जो भी जनप्रतिनिधि या आम लोग बाहर से आते हैं वह नियमों का पालन करने और अपने और अपनी प्रदेश के लोगों को संक्रमण के खतरे से बचाएं।