राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देशभर में भाषण प्रतियोगिता कराएगी राजीव गांधी स्टडी सर्कल, रायपुर में सीएम भूपेश को न्योता, इस सर्कल में CM अशोक गहलोत समेत ये नेता शामिल…

0
85

रायपुर 17 जुलाई, 2019। छत्तीसगढ़ में बहुत जल्द राजीव गांधी स्टडी सर्कल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जंयती पर प्रदेश स्तरीय भाषण प्रतियोगिता होने जा रही है। इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। सीएम बघेल ने इसकी सहमति दे दी है। इस बात की जानकारी राजीव गांधी स्टडी सर्कल छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रभारी और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव चयनिका उनियाल ने दी है। चयनिका उनियाल के मार्गदर्शन में आज रायपुर में महंत लक्ष्मीनारायन दास महाविद्यालय में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि RGSC द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिगता के बारे में युवाओं को मंथन करने और प्रेरित करने के लिये पूरे देश में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 8 अगस्त 2019 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आथित्य में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा सहमति भी मिल चुकी है। साथ ही RGSC संगठन को प्रत्येक जिले तक फैलाने का कार्य भी शुरू किया जावेगा।

उन्होंने आगे बताया कि राजीव गांधी स्टडी सर्कल के राष्ट्रीय अध्यक्ष/चेयरमैन अशोक गहलोत मुख्यमंत्री राजस्थान है। इस संस्था से हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस अशोक तंवर, ऑस्कर फर्नांडिस,अल्पसंख्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद, सांसद प्रवक्ता मनीष तिवारी, निर्मल खत्री, शरद पटनायक, जैसे बड़े कांग्रेस नेता शामिल है।

जल भाषण प्रतियोगिता की तारीख घोषित की जावेगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजीव गांधी स्टडी सर्किल की छत्तीसगढ़ प्रभारी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव चयनिका उनियालजी, देवाशीष मुखर्जी प्रदेश समन्वयक राजीव गांधी स्टडी सर्किल, अंकित बागबाहरा स्टूडेंट समन्वयक छत्तीसगढ़, रोहित शर्मा स्टूडेंट समन्वयक पश्चमी उत्तरप्रदेश, अमिताभ कुमार, लष्मीकांत साहू, सुधीर जैन, प्रीतम दास, मनोज कुमार साहू, लोकेश साहू, भावेश शर्मा आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here