राजनांदगांव-कवर्धा मार्ग हुआ बंद,हजारों मकान पानी में ढूब गए,कई लोग हुए बेघर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिया जायजा…

0
146

रायपुर : छत्तीसगढ़ में के कई हिस्सों अभी भी भारी बारिश जारी हैं जिसके वजह से लोगो को रहने खाने की असुविधा हो रही हैं ओर लोगो के बीच तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा बारिश रायपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर और रायगढ़ में रिकॉर्ड की गई है। करीब 12 हजार मकान पुऋ तरह से जरजर हो गए, जबकि 6 हजार लोग बेघर हुए हैं। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत कैंप में पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हालात की समीक्षा की है।

महानदी खतरे के निशान से ऊपर
जांजगीर में महानदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हीराकुंड बांध का गेट खोल दिया गया है। बारिश से आसपास के जगह प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से प्रभावित 2091 लोगों को 45 राहत शिविरों में भेजा गया है। वहीं रायगढ़ में बरमकेला के 18 व पुसौर क्षेत्र के 9 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। जिले में 21 राहत कैंप बनाया गया है।
बलौदाबाजार में बारिश के कारण 26 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए है। कलेक्टर ने बताया कि बाढ़ में फंसे 35 लोगों को सुरक्षित निकाल कर राहत शिविर में भेजा गया है। बैठक में बताया गया है कि जांजगीर-चांपा, रायगढ़, राजनांदगांव और बलौदाबाजार में कहीं-कहीं बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई है।

आमनेर नदी के पुल के ऊपर पानी
राजनांदगांव-कवर्धा मार्ग बंदकिया गया हैं आमनेर नदी के पुल के ऊपर पानी बह रहा है। शिवनाथ नदी के किनारे की बस्तियों में पानी भर गया है। जिले के मोंगरा बैराज, सूखा नाला व घुमरिया बैराज से 44 हजार क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा गया। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 219 राहत कैंप संचालित किए जा रहे हैं। वहीं 11942 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कैंप में भोजन, पानी, स्वास्थ्य व्यवस्था के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार देर शाम हालात की जायजा ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टर से बारिश और बाढ़ से लोगों की जान बचाने और राहत कार्य के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा, अत्यधिक बारिश से कई जिलों में जन-जीवन प्रभावित हुआ है। कोविड-19 संक्रमण के साथ यह दोहरी चुनौती है। उन्होंने कैंप में लोगों के भोजन, पानी और स्वास्थ्य की व्यवस्था के निर्देश दिए।