राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय ने दंत चिकित्सक बिल पर सदन में रखी अपनी बात, कांग्रेस के बारे में क्या बोले, पढ़िए…

0
62

राजनांदगांव 4 जुलाई, 2019। संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में दन्त चिकित्सक संशोधन विधेयक 2019 पर चर्चा हुई। इस दौरान राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने प्रमुखता से अपनी बात रखी। उन्होंने दन्त चिकित्सा और चिकित्सकों के लिए इस विधेयक को लाभदायक बताते हुए उसके समर्थन में अपना पक्ष रखा।

अपने अंदाज में उन्होंने श्लोक के साथ अपनी बात की शुरुआत करते हुए शरीर को स्वस्थ रखना ही सबसे बड़ा कर्तव्य बताया। उन्होंने वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा विधेयक में शामिल सभी बिन्दुओं की प्रशंसा करते हुए दन्त चिकित्सा और चिकित्सकों के पक्ष में बताया।

सांसद संतोष पाण्डेय ने अपना पक्ष रखते हुए कांग्रेस के शासन काल में अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने और निजी अस्पतालों को लाभ दिलाने के लिए भ्रष्टाचार करने का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कांग्रेस के समय में डेंटिस्ट काउन्सिल ऑफ़ इंडिया में पदस्थ बड़े अधिकारीयों की मनमानी और दन्त चिकित्सा को नुकसान पहुंचाने वाली उनकी नीतियों को भी प्रमुखता से सदन में रखते हुए विपक्षी पार्टी पर कड़ा प्रहार किया।

उन्होंने पूर्व में चिकित्सा के क्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार के बारे में भी सदन में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार हुए हैं, उन्होंने चिकित्सा का क्षेत्र भी नहीं छोड़ा, लेकिन 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के आने के बाद से देश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है और यह विधेयक पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा दन्त चिकित्सा के क्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार प्रथा को रोकने के लिए लाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here